जरुरी जानकारी | 2000 रुपये के 97.5 प्रतिशत नोट वापस आए, 8,897 करोड़ के नोट जनता के पास: आरबीआई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2,000 रुपये के लगभग 97.5 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं।

मुंबई, एक फरवरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2,000 रुपये के लगभग 97.5 प्रतिशत नोट बैंकिंग प्रणाली में वापस आ गए हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि सिर्फ 8,897 करोड़ रुपये मूल्य के नोट अब भी जनता के पास हैं।

आरबीआई ने 19 मई, 2023 को 2,000 रुपये मूल्यवर्ग के बैंक नोटों को चलन से वापस लेने की घोषणा की थी।

केंद्रीय बैंक ने बयान में कहा, ‘‘19 मई, 2023 को जब 2,000 रुपये के बैंक नोटों को वापस लेने की घोषणा की गई थी, उस दिन कारोबार की समाप्ति पर ऐसे कुल 3.56 लाख करोड़ रुपये मूल्य के नोट चलन में थे, जबकि 31 जनवरी, 2024 को कारोबार की समाप्ति पर यह राशि घटकर 8,897 करोड़ रुपये रह गई।’’

इस प्रकार 19 मई, 2023 तक चलन में रहे 2,000 रुपये के कुल बैंक नोट का 97.5 प्रतिशत हिस्सा वापस आ गया है।

आरबीआई ने कहा, ‘‘2,000 रुपये के बैंक नोट वैध मुद्रा बने रहेंगे।’’

लोग देशभर के 19 आरबीआई कार्यालयों में 2,000 रुपये के बैंक नोट जमा कर सकते हैं या बदल सकते हैं। लोग भारत में अपने बैंक खातों में जमा करने के लिए किसी भी डाकघर से आरबीआई के किसी भी कार्यालय को इंडिया पोस्ट के माध्यम से 2,000 रुपये के बैंक नोट भेज सकते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान