ईरान में कोविड-19 से 96 मरीजों की मौत, लेकिन संक्रमण के मामलों में कमी
वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 991 पुष्ट मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 91,472 हो गई।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता कियानोश जहांपोर ने कहा कि ईरान में पिछले 24 घंटे में 96 मरीजों की मौत के साथ ही देश में मृतकों की संख्या 5,806 तक पहुंच गई।
वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण के 991 पुष्ट मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या 91,472 हो गई।
इस बीच, जहांपोर ने कहा कि 19 अप्रैल से अब तक 700 से अधिक ऐसे लोगों की मौत हो गई, जिन्होंने इस गलतफहमी में अल्कोहल पी लिया कि इससे वायरस खत्म हो सकता है।
हालांकि, इस्लामिक गणतंत्र में बिक्री और सेवन पर रोक होने के बावजूद स्थानीय मीडिया में प्रतिबंधित अल्कोहल के जहर से मौत होने की खबरें सामने आईं।
जहांपोर ने रविवार को वायरस संक्रमण से 60 मरीजों की मौत की घोषणा की थी, जो कि 10 मार्च के बाद से एक दिन में मौत की सबसे कम संख्या रही।
बहरहाल, माना जाता है कि आधिकारिक संख्या के मुकाबले मृतकों की संख्या कहीं अधिक है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)