देश की खबरें | कर्नाटक में सामने आये कोविड-19 के 9,579 नए मामले, 52 मौतें

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में कोविड-19 के 9,579 नए मामले आए और 52 मौतें हुईं। इन नए मामलों से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10.74 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 12,941 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 12 अप्रैल कर्नाटक में कोविड-19 के 9,579 नए मामले आए और 52 मौतें हुईं। इन नए मामलों से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10.74 लाख हो गए और मृतकों की संख्या 12,941 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य में सामने आए नए मामलों में से, 6,387 अकेले बेंगलुरु शहर से आए हैं।

राज्य में दिन भर में 2,767 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि राज्य में अब तक कुल 10,74,869 कोविड-19 मामलों की पुष्टि हुई है, जिनमें से 12,941 मरीजों की मौत हो चुकी है और 9,85,924 लोग ठीक हो चुके हैं।

राज्य में अब 75,985 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से, 75,515 रोगियों की हालत स्थिर है और कोविड अस्पतालों के पृथक वार्डों में हैं, जबकि 470 गहन देखभाल इकाइयों में हैं।

कर्नाटक में अब तक कुल 2,28,06,423 नमूनों की जांच की गई है। सोमवार को 1,16,165 जांच की गयीं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Prediction: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी