देश की खबरें | गुजरात में कोरोना वायरस संक्रमण के 954 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 954 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 2,80,051 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 16 मार्च गुजरात में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 954 नये मामले सामने आये जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 2,80,051 पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि इसी दौरान इस महामारी के दो मरीजों की जान चली गई जिसके साथ ही राज्य में अब तक कोविड-19 के 4,427 मरीजों की मौत हो चुकी है।

विभाग के अनुसार 703 मरीजों ने इस संक्रमण को मात दी। अब तक राज्य में 2,70,658 रोगी ठीक हुए। मरीजों के स्वस्थ होने की दर 96.65 प्रतिशत है।

विभाग के मुताबिक फिलहाल 4,966 मरीज उपचाररत हैं जिनमें से 58 की हालत गंभीर हैं ।

राज्य की एक विज्ञप्ति के अनुसार मंगलवार को 1,72,313 को कोविड-19 टीका लगाया गया। उनमें 1,41,270 बुजुर्ग तथा अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त 45 साल के अधिक आयु के लोग हैं।

विज्ञप्ति के अनुसार इसी के साथ राज्य में 22,15,092 लोगों को पहली खुराक दे दी गयी है जबकि 5,42,981 लोगों को दूसरी खुराक भी दे दी गयी है।

दादरा नागर हवेली, दमन एवं दीव में शनिवार को कोविड-19 के पांच नये मामले सामने आये। इसी के साथ इन केंद्रशासित प्रदेशों में संक्रमितों की संख्या 3,416हो गयी है। उनमें 3,388 मरीज स्वस्थ हो गये जबकि दो मरीज की जान चली गयी। फिलहाल 26 मरीज उपचाररत हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट