देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 95 नये मामले, एक और मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 95 नये मामले दर्ज किये गये, जबकि संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) 0.97 फीसदी रही। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और मरीज की मौत हुई। राजधानी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से ये जानकारी मिली।

नयी दिल्ली, 18 सितंबर दिल्ली में रविवार को कोविड-19 के 95 नये मामले दर्ज किये गये, जबकि संक्रमण दर (पॉजिटिविटी रेट) 0.97 फीसदी रही। कोरोना वायरस संक्रमण के कारण एक और मरीज की मौत हुई। राजधानी में स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों से ये जानकारी मिली।

विभाग ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया कि 9,742 मरीजों की जांच के बाद इन नये 95 मरीजों का पता चला।

नये मामलों समेत दिल्ली में कोविड-19 से अब तक संक्रमित होने वाले कुल संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 20,02,452 हो गई है, जबकि कोरोना वायरस से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 26,499 पर पहुंच गया है। पिछले कई दिनों से दिल्ली में कोविड-19 के नये मामलों में गिरावट देखी जा रही है।

दिल्ली में शनिवार को 89 नये मामले दर्ज किये गये थे, जबकि पॉजिटिविटी दर 0.88 प्रतिशत रही और कोरोना वायरस से एक मरीज की मौत हुई।

ताजा बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में उपचाराधीन कोविड-19 के मरीजों की संख्या 514 है। बुलेटिन में कहा गया है कि कुल 377 मरीज अपने घर में पृथकवास में रह रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट