देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मरीजों का पता चला जिसके बाद इस महामारी के कुल मामले बढ़कर 40,740 हो गए।

पुडुचेरी, 25 मार्च पुडुचेरी में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 95 नए मरीजों का पता चला जिसके बाद इस महामारी के कुल मामले बढ़कर 40,740 हो गए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा निदेशालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि पिछले 24 घंटे में महामारी से किसी की मौत नहीं हुई।

उन्होंने बताया कि कोविड-19 से अब तक 679 मरीजों की मौत हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि अब तक 39,389 लोग ठीक हो चुके हैं और अभी 672 मरीज उपचाराधीन हैं।

मोहन कुमार ने कहा कि अब तक 22,937 स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर तैनात 9,238 कर्मियों को टीका दिया जा चुका है।

इसके अलावा 22,908 वरिष्ठ नागरिकों और पहले से किसी बीमारी से पीड़ित 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को टीका दिया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट