Delhi में कोरोना के मामलों में हर दिन सुधार, पिछले 24 घंटे में 946 नए केस, 78 मरीजों की मौत

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 946 नए मामले सामने आए जबकि इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी

कोरोना से जंग (Photo Credits: PTI)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 (COVID-19) के 946 नए मामले सामने आए जबकि इस अवधि में 78 मरीजों की मौत हो गयी. दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग (Delhi Health Dept)  ने रविवार को एक बुलेटिन जारी कर इस बात की जानकारी दी. बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोविड-19 के कारण मृत्यु दर 1.69 प्रतिशत है जबकि संक्रमण की दर में लगातार गिरावट देखी जा रही है और वह घटकर 1.25 फीसदी हो गयी है.

बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 12,100 हो गयी है. स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे के दौरान दिल्ली में कोविड-19 के 1,803 मरीज संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. यह भी पढ़े: Delhi में बेहतर हो रहे हालात, पिछले 24 घंटे में आए कोरोना के 1072 नए केस

इससे पहले दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 956 नए मामले सामने आए थे, जोकि दो महीने में नए मामलों की सबसे कम संख्या थी, जबकि 122 मरीजों की मौत हुई थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PM Modi to Address Nation Today: पीएम मोदी का देश के नाम आज रात 8:30 बजे संबोधन, महिला आरक्षण पर मचे गतिरोध पर सकते हैं बात; यहां देखें स्पीच Live