देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये जो गत नौ महीनों में सबसे कम है। शहर में संक्रमण की दर कम होकर 0.17 प्रतिशत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 फरवरी दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये जो गत नौ महीनों में सबसे कम है। शहर में संक्रमण की दर कम होकर 0.17 प्रतिशत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी एक स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में इस महामारी से एक और व्यक्ति की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 10,894 पर पहुंच गई।

दिल्ली में 27 जनवरी को कोरोना वायरस के 96 मामले दर्ज किये गये थे जो नौ महीनों में सबसे कम थे और उस महीने पहली बार वायरस के प्रतिदिन मामलों की संख्या 100 से कम दर्ज की गई थी।

लगभग नौ महीनों के अंतराल के बाद राष्ट्रीय राजधानी में नौ फरवरी को कोरोना वायरस संक्रमण से किसी की भी मौत नहीं हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि शहर में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 6,37,181 पर पहुंच गई है जबकि संक्रमण की दर कम होकर 0.17 प्रतिशत हो गई है।

बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में मंगलवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,036 है जबकि पिछले दिन यह संख्या 1,031 थी और इसमें मामूली वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट