देश की खबरें | आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 94 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को सात महीने बाद पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के 100 से कम मामले सामने आये। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,85,710 हो गयी है। एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमरावती,15 जनवरी आंध्र प्रदेश में शुक्रवार को सात महीने बाद पहली बार कोरोना वायरस संक्रमण के 100 से कम मामले सामने आये। राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 8,85,710 हो गयी है। एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में सुबह नौ बजे तक पिछले 24 घंटे में 31,696 नमूनों की जांच के बाद इस महामारी के 94 नए मामले सामने आए।

पिछले साल मई के बाद राज्य में ऐसा पहली बार हुआ है जब राज्य में कोविड-19 के नये मामलों की संख्या 100 से कम है जबकि सितंबर में प्रतिदिन 10,000 से अधिक नये मामले सामने आ रहे थे।

बुलेटिन के अनुसार राज्य में 232 और लोग ठीक हुए हैं। इस महामारी से अब तक 8,76,372 लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

इसके अनुसार पिछले 24 घंटे में इस महामारी से एक और मरीज की मौत हुई जिसके साथ ही मृतकों की संख्या 7,139 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2,199 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान