क्रूज जहाज पर सवार गोवा के 93 नाविकों ने सावंत सें मदद मांगी

गोवा सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर पिछले सप्ताह इन नाविकों को राज्य में नहीं आने देने का निर्णय लिया था। उससे पहले इन नाविकों ने राज्य प्रशासन से वहां उतरने देने का अनुरोध किया था।

जमात

पणजी, 13 अप्रैल मुम्बई में फिलहाल ठहरे एक क्रूज जहाज में सवार 90 से अधिक गोवा के नाविकों ने मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत से वापसी के लिए मदद मांगी है।

गोवा सरकार ने कोरोना वायरस के खतरे के मद्देनजर पिछले सप्ताह इन नाविकों को राज्य में नहीं आने देने का निर्णय लिया था। उससे पहले इन नाविकों ने राज्य प्रशासन से वहां उतरने देने का अनुरोध किया था।

राज्य सरकार ने कहा था कि गोवा के इन नाविकों को राज्य में आने की इजाजत दिये जाने से पूर्व कोरोना वायरस से संबंधित पृथक वास व्यवस्था से गुजरना होगा।

सोमवार को सावंत को भेजे पत्र में गोवा के इन 93 नाविकों ने उनकी वापसी में सहयोग के लिए उनके हस्तक्षेप की मांग की।

ये 93 नाविक क्रूज जहाज ‘कर्णिका’ पर सवार कुल 450 लोगों में शामिल हैं।

इन 93 नाविकों ने पत्र में लिखा है, ‘‘ पिछले साल कोरोना वायरस के फैलने से लेकर अब तक हमारे जहाज पर इस बीमारी का एक भी मामला नहीं है। इसके अलावा, कर्णिका के चालक दल के किसी भी सदस्य में कोरोना वायरस के लक्षण नजर नहीं आये हैं।’’

इस पत्र के साथ ही चालक दल के इन सदस्यों ने अपने इस दावे के समर्थन में जहाज के एक डॉक्टर से मिले प्रमाणपत्र को भी संलग्न किया है कि उनमें कोई संदिग्ध लक्षण नहीं हैं।

उन्होंने लिखा है कि क्रूज जहाज एक मार्च को 124 यात्रियों को लेकर मुम्बई से दुबई रवाना हुआ था।

उन्होंने लिखा, ‘‘ जहाज पांच मार्च को दुबई पहुंचा और वहां सभी यात्री उतर गये। कोविड-19 स्थिति के मद्देनजर जहाज के मालिक/संचालक ने बिना किसी अन्य व्यक्ति को लिये जहाज को वापस मुम्बई लाने का निर्णय लिया।’’

पत्र के अनुसार यह जहाज 12 मार्च को मुम्बई पहुंचा। बंदरगाह जनस्वास्थ्य कार्यालय ने सभी चालक दल सदस्यों को चिकित्सकीय रूप से स्वस्थ बताया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ishan Kishan New Record: मौजूदा टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका, अपने नाम कर सकते हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट