खेल की खबरें | राहुल और जायसवाल की पारियों से भारत के लंच तक दो विकेट पर 92 रन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को यहां पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई लेकिन लंच से तुरंत पहले इंग्लैंड के दो झटकों से पहले सत्र में मेहमान टीम का स्कोर दो विकेट पर 92 रन हो गया।

लीड्स, 20 जून सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने शुक्रवार को यहां पांच मैचों की एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन भारत को अच्छी शुरूआत दिलाई लेकिन लंच से तुरंत पहले इंग्लैंड के दो झटकों से पहले सत्र में मेहमान टीम का स्कोर दो विकेट पर 92 रन हो गया।

राहुल (42) और जायसवाल (नाबाद 42) ने इंग्लैंड के आक्रमण का डटकर सामना करते हुए पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े। पर पहले सत्र के अंतिम क्षण में राहुल के आउट होने के बाद पदार्पण कर रहे बी साई सुदर्शन खाता भी नहीं खोल सके।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने हेंडिग्ले की पिच को देखकर टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया । यह पिच पिछले एक दशक में बल्लेबाजों के लिए मददगार बन गई है और इसकी झलक पहले ही सत्र में दिखी।

तेज गेंदबाजों के लिए पिच में ‘मूवमेंट’ और स्विंग दिख रहा था। लेकिन भारतीय सलामी बल्लेबाजों ने सुबह अच्छी बल्लेबाजी की।

इंग्लैंड के गेंदबाजी आक्रमण में जेम्स एंडरसन और स्टुअर्ट ब्रॉड की कमी दिख रही थी जिससे वे भारतीय बल्लेबाजों को परेशान नहीं कर सके।

इंग्लैंड के गेंदबाज स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, जोश टंग और क्रिस वोक्स ने राहुल और जायसवाल को बहुत ज्यादा फुल लेंथ गेंदबाजी की जिससे उन्होंने कुछ आसान ‘सिंगल’ रन चुराए।

जायसवाल ने सुबह वोक्स की गेंद पर मिड-ऑफ पर शानदार ड्राइव के साथ शुरूआत की। तो वहीं राहुल ने कार्स और टंग की गेंद पर कवर पर शॉट लगाए ।

जायसवाल की बल्लेबाजी से भारतीय प्रबंधन खुश होगा क्योंकि बाएं हाथ का यह खिलाड़ी दौरे से पहले इंग्लैंड लायंस के खिलाफ भारत ए के लिए खेलते हुए प्रभावित करने में विफल रहा था।

जायसवाल ने संयमित होकर बल्लेबाजी की। रोहित शर्मा के संन्यास के बाद सलामी बल्लेबाज की जगह वापस पाने वाले राहुल ने बेहतरीन फैसले लिये और तकनीकी निपुणता दिखाई। पर वह पहले सत्र के अंत में कार्स की ढीली गेंद को खेलने के प्रयास में स्लिप में जो रूट को कैच देकर आउट हो गए।

वहीं रूट (209) अब पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ के टेस्ट क्रिकेट में 210 कैच के रिकॉर्ड की बराबरी करने से सिर्फ एक कैच दूर हैं।

राहुल के आउट होने के बाद सुदर्शन खाता भी नहीं खोल सके और स्टोक्स की गेंद पर विकेटकीपर जेमी स्मिथ को कैच थमा बैठे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट