देश की खबरें | तेलंगाना में जातिगत सर्वेक्षण का काम 92 प्रतिशत पूरा हो चुका है: रेवंत रेड्डी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि उनके राज्य में जातिगत सर्वेक्षण का काम 92 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

नयी दिल्ली, 26 नवंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि उनके राज्य में जातिगत सर्वेक्षण का काम 92 प्रतिशत पूरा हो चुका है।

तेलंगाना सरकार ने व्यापक सामाजिक-आर्थिक, रोजगार, राजनीतिक और जाति सर्वेक्षण की गत छह नवंबर को शुरुआत की थी।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जाति आधारित सर्वेक्षण कराने का वादा किया था।

रेड्डी ने कांग्रेस के विभिन्न प्रकोष्ठों की ओर से संविधान दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी, खरगे जी और राहुल गांधी जी ने जातिगत जनगणना की बात उठाई है, ताकि लोगों को उनका अधिकार मिल सके। राहुल गांधी जी ने तेलंगाना में जातिगत जनगणना का वादा किया था। तेलंगाना में जातिगत जनगणना का काम 92 प्रतिशत पूरा हो चुका है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हम सामाजिक न्याय के काम को पूरा कर रहे हैं, क्योंकि लोगों को अधिकार दिलाने के लिए यह जरूरी है।’’

रेड्डी ने दावा किया, ‘‘देश में दो परिवार हैं। एक मोदी का परिवार, जो संविधान को खत्म करने में लगा है। दूसरा राहुल जी का परिवार, जो संविधान को बचाने में लगा है।’’

उनका कहना था कि सभी को संविधान बचाने वालों के साथ खड़े रहना है।

रेवंत रेड्डी ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा से भी मुलाकात की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Live Toss And Scorecard: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Satta Bazar Favorite Team: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

बजाज फिनसर्व गोल्ड लोन कैलकुलेटर कैसे आपकी किस्तों की योजना आत्मविश्वास के साथ बनाने में मदद करता है

RCB vs LSG, IPL 2026 23rd Match Toss Winner Prediction: चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस