देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 918 नए मामले, चार मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 918 नए मामले पाए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 6,350 हो गई।

नयी दिल्ली, 20 मार्च भारत में एक दिन में कोविड-19 के 918 नए मामले पाए गए और उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 6,350 हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सोमवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में 24 घंटे के भीतर संक्रमण के कुल 918 नए मामले सामने आए, जबकि चार और मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,30,806 हो गई।

देश में कोरोना वायरस से राजस्थान में दो और कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई। वहीं, केरल में कोविड-19 से मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करते हुए एक मामला जोड़ा गया है।

आंकड़ों के मुताबिक, भारत में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,46,96,338 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.01 प्रतिशत है, जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.8 प्रतिशत है।

मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण से उबर चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,41,59,182 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

वेबसाइट के मुताबिक, देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.65 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\