देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 9,114 नए मामले, 121 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,114 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 61,31,976 हो गयी तथा 121 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,24,296 पर पहुंच गयी है।

मुंबई, नौ जुलाई महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,114 नए मामले सामने आने से संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़कर 61,31,976 हो गयी तथा 121 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 1,24,296 पर पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण के ये नए मामले बृहस्पतिवार को सामने आए। बुधवार को संक्रमण के 9,558 मामले आए थे और 147 लोगों की मौत हुई थी और इसके मुकाबले नए मामलों तथा मृतकों की संख्या में गिरावट आयी है।

बृहस्पतिवार को अस्पतालों से कुल 8,815 मरीजों को छुट्टी दी गयी है जिससे राज्य में संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की संख्या 58,89,982 हो गयी है। राज्य में अब भी 1,14,444 मरीजों का कोविड-19 का उपचार चल रहा है। इनमें से सबसे अधिक 17,435 मरीज पुणे जिले में हैं। इसके बाद ठाणे में 16,546 और मुंबई में 11,470 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की दर 96.05 प्रतिशत है जबकि मृत्यु दर 2.02 प्रतिशत है। अभी तक कोविड-19 के लिए 4,33,50,257 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें से 2,25,457 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गयी। राज्य में संक्रमण दर 14.15 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र में अभी 6,24,511 लोग घर पर पृथक वास कर रहे हैं और 4,572 अन्य लोग पृथक केंद्रों में हैं। मुंबई में बृहस्पतिवार को 532 और मरीजों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद महामारी के मामलों की संख्या बढ़कर 7,26,037 हो गयी जबकि 13 लोगों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 15,586 पर पहुंच गयी है।

अधिकारी ने बताया कि पुणे शहर में 357 लोग संक्रमित पाए गए जिससे संक्रमण के मामलों की संख्या 4,97,326 पर पहुंच गयी है जबकि तीन मरीजों के जान गंवाने से मृतकों की संख्या 8,440 हो गयी है।

नागपुर, पिंपरी-चिंचवड, नासिक, औरंगाबाद और अमरावती शहरों में कोविड-19 के क्रमश: 18, 263, 70, पांच और छह नए मामले आए। राज्य में बीमारी से उबरने वाले मरीजों में सबसे अधिक 10,30,168 मरीज पुणे जिले के हैं। इसके बाद मुंबई में 6,96,664 और ठाणे में 5,56,756 लोग संक्रमण मुक्त हुए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी