देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले मिले। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुडुचेरी, पांच जुलाई केंद्र शासित प्रदेश में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 91 नए मामले मिले। एक स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

केंद्र शासित प्रदेश में सोमवार को नौ नए मामले मिले थे।

स्वास्थ्य निदेशक जी श्रीरामुलु ने एक विज्ञप्ति में बताया कि पुडुचेरी क्षेत्र में 91 में से 65 मामले हैं। इसके बाद कराईकल में 19 और यनम में सात मामले सामने आए।

स्वास्थ्य निदेशक ने कहा कि केरल में पुडुचेरी के एक एन्क्लेव माहे में किसी नए मामले का पता नहीं चला।

केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 91 नए मामलों के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,66,923 हो गयी है।

निदेशक ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 50 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी है और अब तक 1,64,419 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

केंद्र शासित प्रदेश में वर्तमान समय में कोविड-19 के 542 उपचाराधीन मामले मौजूद हैं। बीते 24 घंटे में किसी मरीज़ की मौत नहीं होने से यहां मृतकों की संख्या 1,962 पर स्थिर है।

केंद्र शासित प्रदेश में दैनिक संक्रमण दर 3.61 प्रतिशत, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत और मरीज़ों के ठीक होने की दर 98.50 प्रतिशत दर्ज की गयी।

इस बीच, उपराज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन ने कुछ सरकारी स्कूलों के दौरे के दौरान संवाददाताओं से कहा, ''लोगों को पूरी तरह से सतर्क रहना चाहिए क्योंकि में कोविड-19 के नए मामले बढ़ रहे हैं।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\