Coronavirus Cases in India: भारत में पिछले 24 घंटों में COVID19 संक्रमण के 89,706 नए मामले दर्ज, एक दिन में 1,115 संक्रमितों की हुई मौत

देश में कोविड-19 के 89,706 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बुधवार को 43 लाख के पार चले गए. वहीं 33,98,844 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 77.77 प्रतिशत हो गई है. देश में कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.69 प्रतिशत हो गई है. आंकड़ों के अनुसार देश में अब भी 8,97,394 लोगों का कोरोना संक्रमण के लिए इलाज जारी है.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: PTI)

नई दिल्ली, नौ सितंबर: देश में कोविड-19 (COVID19) के 89,706 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के कुल मामले बुधवार को 43 लाख के पार चले गए. वहीं 33,98,844 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 77.77 प्रतिशत हो गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 43,70,128 हो गए हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 1,115 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 73,890 हो गई है.

देश में कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.69 प्रतिशत हो गई है. आंकड़ों के अनुसार देश में अब भी 8,97,394 लोगों का कोरोना संक्रमण के लिए इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 20.53 प्रतिशत है. भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी जबकि 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Health Update: कोरोना से जुड़े सवाल और स्वास्थ्‍य विशेषज्ञों के जवाब, सार्वजनिक जगहों पर दी मास्क लगाने की सलाह

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research) के अनुसार देश में आठ सितम्बर तक 5,18,04,677 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है, जिनमें से 11,54,549 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड