देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के 89,706 नए मामले, 1,115 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में बुधवार को कोविड-19 के 89,706 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 43 लाख के पार चले गए। वहीं 33,98,844 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 77.77 प्रतिशत हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, नौ सितम्बर देश में बुधवार को कोविड-19 के 89,706 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 43 लाख के पार चले गए। वहीं 33,98,844 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर 77.77 प्रतिशत हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़कर 43,70,128 हो गए हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 1,115 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 73,890 हो गई है।

यह भी पढ़े | CM योगी की महिलाओं को सौगात, ‘टेक होम राशन’ के लिए UN के साथ हुआ समझौता.

वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.69 प्रतिशत हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार देश में 8,97,394 लोगों का अब भी कोरोना संक्रमण के लिए इलाज जारी है, जो कि कुल मामलों का 20.53 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | मुंबई: बृहन्मुंबई महानगर पालिका ने अवैध निर्माण को लेकर कंगना रनौत के ऑफिस पर चलाया बुलडोजर.

भारत में कोविड-19 मरीजों की संख्या सात अगस्त को 20 लाख को पार कर गई थी जबकि 23 अगस्त को 30 लाख के पार और पांच सितंबर को 40 लाख के पार पहुंच गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में आठ सितम्बर तक 5,18,04,677 नमूनों की कोविड-19 के लिए जांच की गई है, जिनमें से 11,54,549 नमूनों की जांच मंगलवार को की गई।

आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में जिन 1,115 लोगों की मौत हुई है, उनमें से सबसे अधिक 380 लोग महाराष्ट्र से थे। इनके अलावा कर्नाटक के 146, तमिलनाडु के 87, आंध्र प्रदेश के 73, उत्तर प्रदेश के 71, पंजाब के 67, पश्चिम बंगाल के 57, हरियाणा के 25, मध्य प्रदेश के 20, दिल्ली के 19, जम्मू-कश्मीर तथा झारखंड के 14-14, गुजरात, ओडिशा, केरल तथा राजस्थान के 13-13, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी तथा उत्तराखंड के 12-12, गोवा के 11, तेलंगाना के 10, त्रिपुरा के नौ, असम के आठ, हिमाचल प्रदेश के पांच, बिहार तथा चंडीगढ़ के चार-चार, सिक्किम के दो और अरुणाचल प्रदेश तथा मणिपुर के एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार कुल 73,890 मौतों में से सर्वाधिक 27,407 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है। इसके बाद तमिलनाडु में 8,012, कर्नाटक में 6,680, दिल्ली में 4,618, आंध्र प्रदेश में 4,560 , उत्तर प्रदेश में 4,047, पश्चिम बंगाल में 3,677, गुजरात में 3,133 और पंजाब में 1,990 लोगों की मौत हुई है।

मध्य प्रदेश में कोविड-19 से अब तक 1,609, राजस्थान में 1,164, तेलंगाना में 916, हरियाणा में 854, जम्मू-कश्मीर में 815, बिहार में 765, ओडिशा में 569, झारखंड में 496, छत्तीसगढ़ में 407, असम में 378, केरल में 372 और उत्तराखंड में 360 लोगों की मौत हुई है।

वहीं, पुडुचेरी में 337, गोवा में 256, त्रिपुरा में 161, चंडीगढ़ में 78, हिमाचल प्रदेश में 60, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह में 50, मणिपुर में 39, लद्दाख में 35, मेघालय में 17, नगालैंड में 10, अरुणाचल प्रदेश में नौ, सिक्किम में सात और दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतें अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई है।

मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा है कि उसके आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट