ताजा खबरें | प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 88 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 88 लाख लोगों का पंजीकरण हो चुका है।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी सरकार ने सोमवार को बताया कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत 88 लाख लोगों का पंजीकरण हो चुका है।

सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि योजना के तहत करीब 13 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है और इसके तहत 88 लाख लोगों ने पंजीकरण कराया है।

उन्होंने बताया कि 17 सितंबर 2023 को शुरू हुई प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना में सरकार 18 क्षेत्रों में पारंपरिक कौशल को बढ़ावा देने के लिए कम ब्याज दर पर ऋण देती है।

एक अन्य पूरक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसके तहत 125 करोड़ रुपये की लागत से देश भर में 53 केंद्र बनाए जा चुके हैं तथा 20 और बनाए जा रहे हैं।

वर्मा ने विपक्षी सदस्यों के इस आरोप को सिरे से खारिज कर दिया कि दूसरे दलों की सरकार वाले राज्यों के साथ किसी तरह का पक्षपात किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\