देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 8,778 नए मामले आए, 67 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 से 67 मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,000 के आंकड़े का पार कर गयी, जबकि संक्रमण के 8,778 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,83,647 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, 13 अप्रैल कर्नाटक में मंगलवार को कोविड-19 से 67 मौतें होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 13,000 के आंकड़े का पार कर गयी, जबकि संक्रमण के 8,778 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 10,83,647 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, राज्य में अब तक 13,008 मौतें हुई हैं और 9,80,519 लोग बीमारी से ठीक हो चुके हैं। मंगलवार को 6,079 लोगों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि राज्य में अब 78,617 मरीजों का इलाज चल रहा है, जिनमें से 474 आईसीयू में भर्ती हैं।

इनमें से 60 प्रतिशत मामले बेंगलुरु शहरी जिले से सामने आए हैं और मंगलवार को बेंगलुरु में 5,500 नए मामले सामने आए और 55 मौतें हुईं।

शहर में अब तक संक्रमण के 4,93,869 मामले आ चुके हैं और 4,910 मौतें हुई हैं। वहीं,

57,575 मरीजों का इलाज चल रहा है।

विभाग ने बताया कि मंगलवार को 1,21,899 जांच की गई। राज्य भर में अब तक कुल 2.29 करोड़ जांच हो चुकी है।

सोलह जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक राज्य में कुल 60.77 लाख टीके लगाए जा चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू