देश की खबरें | मणिपुर में बड़ी कार्रवाई के तहत 86 हथियार और 974 गोला-बारूद बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर के घाटी के पांच जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने एक साथ चलाए गए समन्वित अभियान में 86 हथियार और 974 गोला-बारूद बरामद किए।

इंफाल, 15 जुलाई मणिपुर के घाटी के पांच जिलों में मंगलवार को सुरक्षा बलों ने एक साथ चलाए गए समन्वित अभियान में 86 हथियार और 974 गोला-बारूद बरामद किए।

पुलिस महानिरीक्षक (जोन-2) के. कबीब ने एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बताया कि विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने इंफाल पूर्व, काकचिंग, इंफाल पश्चिम, थौबल और बिष्णुपुर जिलों में अभियान चलाया।

उन्होंने कहा, ‘‘मणिपुर पुलिस, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, सेना और असम राइफल्स की संयुक्त टीम द्वारा कई स्थानों पर एक साथ समन्वित अभियान चलाया गया।’’

उन्होंने बताया कि बरामद हथियारों में पांच एके राइफल, तीन इंसास राइफल, 16 एसएलआर, पांच प्वॉइंट 303 राइफल, 19 पिस्तौलें, दो कार्बाइन, नौ अन्य प्रकार की राइफल और 16 सिंगल बैरल बंदूक शामिल हैं।

उन्होंने आगे कहा, ‘‘कुल 86 हथियार, 974 विभिन्न प्रकार के ग्रेनेड, गोला-बारूद, विस्फोटक और मोर्टार के गोले बरामद किए गए। (इसके अलावा) 41 मैगजीन और छह वायरलेस हैंडसेट भी बरामद किए गए।’’

कबीब ने कहा कि यह बरामदगी सुरक्षा बलों के लिए शांति बहाल करने, सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने और लोगों के जीवन और संपत्ति की सुरक्षा करने से जुड़े उनके मिशन में एक बड़ी उपलब्धि है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट