देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 857 नए मामले, सात लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 857 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 9,15,345 मामले सामने आ चुके हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 26 दिसंबर कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 857 नए मामले सामने आए, जिसके साथ ही राज्य में अब तक संक्रमण के कुल 9,15,345 मामले सामने आ चुके हैं।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, इसी अवधि में कोविड-19 के सात मरीजों की मौत के बाद इस घातक वायरस के कारण जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,051 तक पहुंच गई।

संक्रमणमुक्त होने के बाद शनिवार को 964 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इसके साथ ही 8,89,881 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं।

राज्य में शनिवार को 95,552 नमूनों की जांच की गई जबकि अब तक 1,36,09,914 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।

बुलेटिन के मुताबिक, ब्रिटेन से कर्नाटक आए 1,434 यात्रियों के नमूनों का परीक्षण किया गया है, जिनमें से 23 में संक्रमण की पुष्टि हुई है और 503 नतीजों का इंतजार है।

शनिवार को सामने आए 857 नए मामलों में से बेंगलुरु शहरी क्षेत्र में 471 मामले सामने आए हैं।

राज्य में फिलहाल 13,394 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट