जरुरी जानकारी | विदेशी निवेश सुविधा पोर्टल के जरिए पांच वर्षों में हुआ 853 एफडीआई प्रस्तावों का निपटारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. पिछले पांच वर्षों में विदेशी निवेश सुविधा पोर्टल (एफआईएफपी) के जरिए 853 एफडीआई प्रस्तावों का निपटारा किया गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मई पिछले पांच वर्षों में विदेशी निवेश सुविधा पोर्टल (एफआईएफपी) के जरिए 853 एफडीआई प्रस्तावों का निपटारा किया गया है। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एफआईएफबी को मई 2017 में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) को खत्म करने के बाद शुरू किया गया था।

वाणिज्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि एफआईपीबी को खत्म करने के बाद एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) नीति और फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत विदेशी निवेश के लिए सरकार की मंजूरी संबंधित मंत्रालयों / विभागों को सौंपी गई थी।

मंत्रालय के तहत उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) को नोडल विभाग बनाया गया था।

बयान में कहा गया कि एफआईपीबी को खत्म करने के बाद से एफआईएफपी के जरिए 853 एफडीआई प्रस्तावों का निपटारा किया गया है।

एफडीआई प्रस्तावों को अब केवल इस पोर्टल पर ‘अपलोड’ करने की जरूरत है। इस पोर्टल का प्रबंधन डीपीआईआईटी करता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत दर्ज करना चाहेगी वेस्ट इंडीज, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Preview: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ

\