देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 8521 नए मामले, 39 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 8521 नए मामले सामने आए तथा 39 और लोगों की मौत हो गयी। पिछले साल 11 नवंबर के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल दिल्ली में शुक्रवार को कोविड-19 के 8521 नए मामले सामने आए तथा 39 और लोगों की मौत हो गयी। पिछले साल 11 नवंबर के बाद से एक दिन में संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में पिछले साल 11 नवंबर को सर्वाधिक 8593 मामले आए थे जबकि 19 नवंबर को सबसे अधिक 131 लोगों की मौत हुई थी।

संक्रमण के नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 7,06,526 जबकि मृतकों की संख्या 11,196 हो गयी है। अब तक 6.68 लाख से अधिक लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं। उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 26,631 हो गयी है जो एक दिन पहले 23,181 थी।

इस साल पहली बार एक दिन में 8,000 से अधिक मामले आए हैं। संक्रमण दर शुक्रवार को 7.79 प्रतिशत हो गयी जो एक दिन पहले 8.1 प्रतिशत थी।

राष्ट्रीय राजधानी में पिछले कुछ हफ्ते में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक बृहस्पतिवार को आरटी-पीसीआर तरीके से 70,403 जांच और रैपिड एंटीजन तरीके से 38,995 जांच समेत कुल 1,09,398 नमूनों की जांच की गयी।

शहर में बृहस्पतिवार को संक्रमण के 7437 मामले सामने आए थे।

बुलेटिन के मुताबिक घर में पृथक-वास में रह रहे लोगों की संख्या बढ़कर 13,188 हो गयी है जो एक दिन पहले 11,367 थी। निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या भी एक दिन पहले 4226 थी जो अब 4768 हो गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

मुजफ्फरनगर में दर्दनाक हादसा: बच्चे ने गलती से घुमाया स्कूटी का एक्सीलेटर, दीवार से टकराने के कारण महिला और मासूम गंभीर रूप से घायल (Watch Video)

Melody Road Mumbai Coastal Road: मुंबई कोस्टल रोड पर देश का पहला 'मेलोडी रोड' तैयार, अब सफर के दौरान सुनाई देगी ‘जय हो’ की धुन

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Streaming In India: ऑस्ट्रेलिया बनाम आयरलैंड के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान के सामने रखा 188 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक और रयान रिकेलटन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\