देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 के 850 नए मामले आए, सात और की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 850 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,41,485 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अहमदाबाद, 27 दिसंबर गुजरात में रविवार को कोविड-19 के 850 नए मामले आए जिन्हें मिलाकर राज्य में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 2,41,485 हो गई है। राज्य स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

वहीं केंद्र शासित प्रदेश दमन, दीव व दादरा नगर हवेली में कोविड-19 का एक मामला सामने आया है।

गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में सात और लोगों की मौत संक्रमण से हुई जिनमें से चार मृतक अहमदाबाद के और सूरत एवं वडोदरा के क्रमश: दो और एक मरीज शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या 4,282 तक पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 920 मरीज संक्रमण मुक्त हुए हैं जिन्हें मिलाकर अब तक राज्य में 2,27,128 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग के अनुसार गत 24 घंटे में 53,075 नमूनों की जांच के साथ अब तक 94,37,105 नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य में इस समय कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 93.91 प्रतिशत है जबकि 10,435 मरीज उपचाराधीन हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए मामलों में अहमदाबाद के 178, सूरत के 158, वड़ोदरा के 135 और राजकोट के 92 मरीज शामिल हैं।

दमन, दीव, दादरा नगर हवेली में रविवार को कोविड-19 का एक मामला सामने आया है जिसे मिलाकर यहां अब तक 3,343 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

अधिकारियों ने बताया कि इस अवधि में एक मरीज ठीक हुआ है जिसे मिलाकर कुल 3,332 मरीज बीमारी को मात दे चुके हैं।

उन्होंने बताया कि इस समय केंद्र शासित प्रदेश में सात मरीज उपचाराधीन है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\