बीएसएफ के और 85जवान कोविड-19 से संक्रमित पाये गये, अब तक बल के 154कर्मी संक्रमित

उनमें 60 से अधिक ऐसे जवान हैं जो राष्ट्रीय राजधानी के जामिया एवं चांदनी महल इलाके में कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात किये गये थे। छह वो जवान हैं जो पश्चिम बंगाल में कोविड-19 को नियंत्रण में लाने के लिए किये गये उपायों का जायजा लेने वहां गये अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल की एस्कार्ट टीम में थे।

जमात

नयी दिल्ली, छह मई सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के और 85 कर्मी कोविड-19 से संक्रमित पाये गये हैं । उसी के साथ अब तक बल के 154 कर्मी इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। बल के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उनमें 60 से अधिक ऐसे जवान हैं जो राष्ट्रीय राजधानी के जामिया एवं चांदनी महल इलाके में कानून व्यवस्था की ड्यूटी पर तैनात किये गये थे। छह वो जवान हैं जो पश्चिम बंगाल में कोविड-19 को नियंत्रण में लाने के लिए किये गये उपायों का जायजा लेने वहां गये अंतर-मंत्रालयी केंद्रीय दल की एस्कार्ट टीम में थे।

कम से कम 37 संक्रमित कर्मी त्रिपुरा सीमाई क्षेत्र से हैं।

कुल 85 नये मामले सामने आये हैं। बल के प्रवक्ता के अनुसार ये 85 जवान जरूरी एवं अन्य ड्यूटी पर थे।

बीएसएफ में करीब ढाई लाख कर्मी है। इस बल पर पाकिस्तान और बांग्लादेश से लगती भारत की सीमा की सुरक्षा का जिम्मा है।

प्रवक्ता के अनुसार बल के मुख्यालय के दो तल को दो दिन पहले सील कर दिया गया था। लेकिन बुधवार से वहां कामकाज बहाल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs NZ ODI Series 2026: खत्म होने वाला है इंतजार! इस दिन मैदान पर लौटेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली, जानिए पूरा शेड्यूल और मैच टाइमिंग

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Virat Kohli ODI Stats Against New Zealand: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में न्यूजीलैंड में कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, एक क्लिक पर देखें 'रन मशीन' के आंकड़ें