देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 83 मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 83 मामले आए। दैनिक मामलों की यह संख्या इस साल लगातार दूसरे दिन कम रही है। वहीं, संक्रमण से तीन और मरीजों की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर/अमरावती, 12 मार्च ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 83 मामले आए। दैनिक मामलों की यह संख्या इस साल लगातार दूसरे दिन कम रही है। वहीं, संक्रमण से तीन और मरीजों की मृत्यु हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि राज्य में 977 उपचाराधीन मरीज हैं जो पिछले साल 23 मार्च के बाद 1,000 से कम है। दैनिक संक्रमण दर 0.18 प्रतिशत दर्ज की गई। संक्रमितों में 22 बच्चे हैं। वहीं पिछले 24 घंटे में 46,459 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई है।

सुंदरगढ़ में संक्रमण से तीन और मरीजों की मृत्यु होने से मृतक संख्या बढ़कर 9,108 हो गई है। कम से कम 117 मरीज संक्रमण से उबरे हैं जिससे स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 12,76,402 हो गई है।

वहीं, आंध्र प्रदेश में दो साल पहले कोविड-19 का पहला मामला सामने आने के बाद से 11 मार्च, 2022 तक संक्रमितों की कुल संख्या 23,18,751 हो गई है। आंध्र प्रदेश अब महाराष्ट्र, केरल के बाद देश के कोविड-19 चार्ट में पांचवें स्थान पर है।

चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से पता चलता है कि दो वर्षों में 3.32 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच हुई, जिसमें कुल संक्रमण दर 6.9 प्रतिशत रही। अब तक 23,03,361 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं, ठीक होने की दर 99.1 प्रतिशत है जबकि 14,729 लोगों की संक्रमण से मृत्यु हुई है और मृत्यु दर 0.69 प्रतिशत है।

पिछले दो वर्षों में राज्य में प्रतिदिन औसतन कोविड-19 के 3,176.37 मामले सामने आए। आंध्र प्रदेश में वर्तमान में 661 उपचाराधीन मरीज हैं। दो साल में पहली बार राज्य में इस महीने की शुरुआत के बाद से किसी की भी संक्रमण से मौत की सूचना नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महा-मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू