देश की खबरें | महाराष्ट्र में सामने आये कोरोना वायरस के 8,293 नए मामले, 62 मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को भी कोविड-19 के 8,000 से अधिक नए मामले आए, जबकि 62 मरीजों की मौत हो जाने से साथ अब तक राज्य में 52,154 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग यह जानकारी दी।

मुंबई, 28 फरवरी महाराष्ट्र में रविवार को भी कोविड-19 के 8,000 से अधिक नए मामले आए, जबकि 62 मरीजों की मौत हो जाने से साथ अब तक राज्य में 52,154 लोग इस संक्रमण से अपनी जान गंवा चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग यह जानकारी दी।

विभाग के अनुसार राज्य में संक्रमण के 8,293 नए मामले सामने आए । यह लगातार पांचवां दिन है जब राज्य में 8000 से अधिक नये मामले सामने आये।

विभाग के मुताबिक दिन में 3,753 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गयी और अबतक 20,24,704 मरीज संक्रमणमुक्त हो चुके हैं। राज्य में अब उपचाराधीन रोगियों की संख्या 77,008 है।

राज्य भर में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के लिए 1,62,84,612 नमूनों की जांच की गई है जिनमें 84,794 परीक्षण आज किये गये।

विभाग के अनुसार राज्य में मरीजों के स्वस्थ होने की दर 93.95 फीसद और संक्रमण दर 2.42 फीसद है।

मुंबई में 1,061, पुणे में 790, अमरावती में 632 और नागपुर में 796 नए मामले सामने आए ।

संवाददाता सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से जब उनके द्वारा लोगों को पिछले सप्ताह दिये गये कोविड-19 नियमों का पालन करने या लॉकडाउन के लिए तैयार रहने के अल्टीमेटम के बारे में पूछा गया तो तो उन्होंने कहा, ‘‘ हम इच्छुक तो नहीं हैं लेकिन यदि ऐसा किसा जाता है तो मजबूर होकर ऐसा किया जाएगा। ’’

विदर्भ क्षेत्र के कुछ शहरों एवं पुणे में कोविड-19 के बढते मामले के मद्देनजर पाबंदियां या लॉकडाउन नजर आया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट