देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 82 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 82 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,597 हो गयी है।

लखनऊ, 10 जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 82 लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 21,597 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन के अनुसार, राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 642 नये मामले आए हैं। राज्य में अभी तक कुल 17,01,072 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कानपुर नगर में 15, गोरखपुर में आठ, बरेली में पांच, सहारनपुर, आगरा, देवरिया, झांसी और गोंडा में चार-चार लोगों की मौत संक्रमण से हुई है।

प्रदेश में 642 नये रोगियों में वाराणसी से 38, लखनऊ से 37, गोरखपुर से 30, आजमगढ़, गौतमबुद्धनगर और आगरा से 24-24 रोगी शामिल हैं।

पिछले 24 घंटों में 1,231 रोगी संक्रमण मुक्त हुए हैं। अभी तक प्रदेश में कुल 16,67,232 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। वहीं प्रदेश में फिलहाल 12,243 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड