देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के 82 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 860 हो गए हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुजफ्फरनगर, पांच सितंबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 82 नए मामले सामने आए, जिसके बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 860 हो गए हैं।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | Pakistan Violates Ceasefire in Nowgam Sector: पाकिस्तान ने नौगाम सेक्टर में किया सीजफायर का उल्लंघन, गोलीबारी में एक जवान शहीद.

उन्होंने बताया कि नए मामलों में एक चीनी मिल के दस कर्मचारी और चार पुलिसकर्मी शामिल हैं।

अधिकारियों ने बताया कि एक महिला अस्पताल में कुछ मरीजों में संक्रमण की पुष्टि होने के बाद एक वार्ड को सील कर दिया गया है।

यह भी पढ़े | Radio Announcer Ameen Sayani Dies Fake News: रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी की निधन को बेटे ने बताया गलत, कहा वे बिल्कुल ठीक हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी खबर.

मुजफ्फरनगर की जिला मजिस्ट्रेट सेल्वाकुमारी जे के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग को 398 नमूनों के परिणाम मिले जिनमें से 82 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

जिला मजिस्ट्रेट ने कहा कि 58 और लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जिसके बाद संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या बढ़ कर 1,659 हो गई है।

अधिकारियों ने कहा कि जिले में मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण एक और कोविड़ अस्पताल खोला गया है। उन्होंने कहा कि अब मुजफ्फरनगर में कोविड-19 के दो अस्पताल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें