देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 816 नए मामले आए, संक्रमितों में 106 बच्चे शामिल, 69 और मौतें हुईं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में 816 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 10,04,875 हो गए, जबकि 69 लोगों की मौत के बाद राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,697 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 27 अगस्त ओडिशा में 816 और लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई, जिससे राज्य में शुक्रवार को कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 10,04,875 हो गए, जबकि 69 लोगों की मौत के बाद राज्य में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 7,697 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

नए कोविड-19 मरीजों में 106 बच्चे और किशोर शामिल हैं जिनकी उम्र 18 वर्ष से कम है। उनकी संक्रमण दर 12.99 प्रतिशत है। राज्य की समग्र संक्रमण दर अभी 5.64 प्रतिशत है।

राज्य में 15 अगस्त से अब तक 0-18 आयु वर्ग के कुल 1,496 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है। 15 अगस्त से अब तक 33 बच्चों और किशोरों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

खुर्दा जिले, जिसमें राज्य की राजधानी भुवनेश्वर भी आता है, में सबसे अधिक 291 नए मामले सामने आए, जिसके बाद कटक (116) का स्थान रहा। चार जिलों बौध, गजपति, नबरंगपुर और सुबरनपुर में कोई नया मामला सामने नहीं आया। 10 जिलों में 10 से कम नए संक्रमण पाए गए, जबकि शेष 14 जिलों में 100 से कम मामले सामने आए।

राज्य की दैनिक संक्रमण दर 1.17 प्रतिशत है क्योंकि बृहस्पतिवार को कुल 69,585 नमूनों की जांच के बाद 816 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने 11 जिलों में संक्रमण से 69 और मरीजों की मौत की सूचना दी।

कटक जिले में सबसे अधिक 38 मौतें हुईं।

ओडिशा में वर्तमान में कोविड​​​​-19 के 8,271 उपचाराधीन मरीज हैं, जबकि 9,88,854 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं, जिनमें बृहस्पतिवार को ठीक हुए 764 लोग शामिल हैं।

राज्य में अब तक 1.78 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: आज चांद दिखा तो 20 मार्च को ईद, नहीं दिखा तो 21 मार्च को मनाया जाएगा ईद-उल-फित्र

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\