देश की खबरें | देश में कोविड-19 के 81,466 नए मामले, पिछले छह महीने में सर्वाधिक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,23,03,131 हो गई। पिछले छह महीने में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं।

नयी दिल्ली, दो अप्रैल भारत में एक दिन में कोविड-19 के 81,466 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,23,03,131 हो गई। पिछले छह महीने में सामने आए ये सर्वाधिक नए मामले हैं।

आंकड़ों के अनुसार, दो अक्टूबर 2020 को एक दिन में संक्रमण के 81,484 नए मामले सामने आए थे।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 469 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,63,396 हो गई। इससे पहले छह दिसम्बर को 24 घंटे में संक्रमण से मौत के 482 मामले सामने आए थे।

आंकड़ों के अनुसार, देश में लगातार 23वें दिन नए मामलों में बढ़ोतरी दर्ज की गई और इसके साथ ही उपचाराधीन मरीजों की संख्या भी बढ़कर 6,14,696 हो गई है, जो कुल मामलों का पांच प्रतिशत है।

देश में अभी तक कुल 1,15,25,039 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। हालांकि मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर में गिरावट आई है और अब यह 93.67 प्रतिशत है। वहीं, कोविड-19 से मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है।

देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवम्बर को 90 लाख रहे और 19 दिसम्बर को ये मामले एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में एक अप्रैल तक 24,59,12,587 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। इनमें से 11,13,966 नमूनों की जांच बृहस्पतिवार को की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड