देश की खबरें | विदेशी कुत्तों पर सट्टा लगाने के आरोप में 81 लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में कुत्तों पर सट्टा लगाने के आरोप में 81 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 21 दिसंबर पुलिस ने राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में कुत्तों पर सट्टा लगाने के आरोप में 81 लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हनुमानगढ़ टाउन थाना क्षेत्र में एक फार्म हाउस पर छापेमारी के दौरान पुलिस ने विदेशी नस्ल के 19 कुत्ते बरामद किए और 15 वाहन जब्त किए।

हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अरशद अली ने बताया कि शुक्रवार देर रात चक बुधसिंह वाला रोही स्थित एक फार्म हाउस पर छापेमारी की गई जहां विदेशी नस्ल के कुत्तों पर सट्टा लगाया जा रहा था।

उन्होंने बताया, “81 लोगों को गिरफ्तार किया गया है और 15 वाहन जब्त किए गए हैं। पुलिस की छापेमारी होते ही कई लोग दीवार फांदकर भाग गए। कुछ लोगों के पास से लाइसेंसी हथियार भी बरामद किए गए हैं।”

अली ने बताया कि सट्टा लगाते पकड़े गए ज्यादातर आरोपी पड़ोसी पंजाब-हरियाणा के रहने वाले हैं जो निजी वाहनों में कुत्तों को लेकर आए थे।

एसपी ने बताया कि कुछ कुत्ते घायल अवस्था में मिले हैं तथा उनका इलाज किया जा रहा है। इन कुत्तों को फार्म हाउस में ही पुलिस की निगरानी में रखा गया है।

आरोपियों के खिलाफ पशु क्रूरता निवारण अधिनियम और जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों ने सोशल मीडिया पर एक ग्रुप बनाया हुआ है, जिसमें करीब 250 सदस्य जुड़े हुए हैं तथा ये सभी लोग ग्रुप के जरिए थोड़े-थोड़े समय के अंतराल पर अलग-अलग जगहों पर कुत्तों की लड़ाई रखते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू