देश की खबरें | पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से असम में 81 ‘‘राष्ट्रविरोधी’’ गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को बताया कि ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ होने के आरोप में असम में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से ऐसे मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 81 हो गई है।

गुवाहाटी, एक जून असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को बताया कि ‘‘राष्ट्र-विरोधी’’ होने के आरोप में असम में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है जिससे अप्रैल में पहलगाम आतंकवादी हमले के बाद से ऐसे मामलों में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 81 हो गई है।

शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर बताया कि दो और लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारियां सोनितपुर और कामरूप जिलों से हुई हैं।

उन्होंने ‘पोस्ट’ में लिखा, "पाकिस्तान के प्रति सहानुभूति रखने वाले 81 राष्ट्रविरोधी अब सलाखों के पीछे हैं... हमारी विभिन्न एजेंसी सोशल मीडिया पर राष्ट्रविरोधी ‘पोस्ट’ पर लगातार नजर रख रही हैं और कार्रवाई कर रही हैं।"

इससे पहले असम में विपक्षी दल ‘ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट’ (एआईयूडीएफ) के विधायक अमीनुल इस्लाम को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उन पर पाकिस्तान और पहलगाम हमले में उसकी भूमिका का बचाव करने का आरोप है।

इस्लाम को इस मामले में जमानत मिलने के बाद राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत फिर से हिरासत में ले लिया गया।

मुख्यमंत्री शर्मा ने दो मई को चेतावनी दी थी कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमले के बाद ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटन स्थल पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादियों ने हमला किया था जिसमें 26 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड