देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 809 नए मामले, छह लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 809 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,78,168 तक पहुंच गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, नौ नवंबर मध्यप्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 809 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 1,78,168 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से छह और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 3,034 हो गयी है।

यह भी पढ़े | पंजाब में भी जांच से पहले CBI को लेनी होगी इजाजत: 9 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्यप्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से इन्दौर में तीन, भोपाल में दो तथा सतना में एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 697 मौत इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 491, उज्जैन में 97, सागर में 126, जबलपुर में 211 एवं ग्वालियर में 168 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Nritya Gopal Das: महंत नृत्य गोपाल दास की तबियत बिगड़ी, मेंदाता अस्पताल में भर्ती.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में सोमवार को कोविड-19 के 273 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 108 एवं ग्वालियर में 61 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,78,168 संक्रमितों में से अब तक 1,67,084 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,050 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि सोमवार को 681 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

NAM vs SCO, 3rd T20I Match Live Score Update: नामीबिया क्रिकेट ग्राउंड में नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 176 रनों का टारगेट, फिलिप साल्ट ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Key Players To Watch Out: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े