देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 803 नए मामले, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,000 से कम हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 803 नए मामले सामने आए। पिछले चार महीने में नए मामलों की एक दिन की यह सबसे कम संख्या है। इसी के साथ शहर में संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,000 से कम हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को कोविड-19 के 803 नए मामले सामने आए। पिछले चार महीने में नए मामलों की एक दिन की यह सबसे कम संख्या है। इसी के साथ शहर में संक्रमण के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 10,000 से कम हो गई है।

प्रशासन ने कहा कि शहर में अभी तक 6,17,808 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

शहर में कोरोना वायरस संक्रमण से और 27 लोगों की मौत होने के साथ ही मरने वालों की संख्या 10,304 हो गई है। लोगों के संक्रमित होने की दर 1.29 प्रतिशत है।

सोमवार लगातार सातवां दिन रहा जब लोगों के संक्रमित होने की दर दो प्रतिशत से नीचे रही। शनिवार, रविवार को यह 1.3 प्रतिशत थी, शुक्रवार को 1.6 जबकि बृहस्पतिवार को 1.51 प्रतिशत रही।

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, सोमवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 9,255 रह गई। चार अगस्त के बाद पहली बार संख्या कम होकर यहां पहुंची है, उस दिन यह 9,897 थी।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, एक दिन में कुल 62,440 नमूनों की जांच की गई है, इनमें 34,288 आरटी-पीसीआर और 28,152 रैपिट एंटीजन जांच की गई।

दिल्ली में 17 अगस्त को कोविड-19 के 787 नए मामले आए थे। शहर में 15 और 16 दिसंबर को लोगों के संक्रमित होने की दर क्रमश: 1.9 और 1.96 प्रतिशत रही।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड