ताजा खबरें | देश भर में उज्ज्वला योजना के तहत 8.8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी किए गए : पुरी

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि तेल विपणन कंपनियों ने देश भर में उज्ज्वला 2.0 और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 8.8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी किए हैं।

नयी दिल्ली, छह दिसंबर पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को कहा कि तेल विपणन कंपनियों ने देश भर में उज्ज्वला 2.0 और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 8.8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी किए हैं।

पुरी ने राज्यसभा में पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने सदन में हो रहे हंगामे के बीच यह जानकारी दी। उस समय विपक्षी सदस्य 12 निलंबित सदस्यों का निलंबन वापस लिए जाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।

पुरी ने कहा कि 30 नवंबर 2021 तक की स्थिति के अनुसार, तेल विपणन कंपनियों ने देश भर में उज्ज्वला 2.0 और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (पीएमयूवाई) के तहत 8.8 करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी किए हैं।

उन्होंने कहा कि देश भर में गरीब परिवारों की वयस्क महिला सदस्यों के नाम पर आठ करोड़, बिना जमानत के एलपीजी (घरेलू रसोई गैस) कनेक्शन जारी करने के लिए एक मई 2016 को पीएमयूवाई योजना आरंभ की गयी थी और इस योजना के लक्ष्य को सितंबर, 2019 में हासिल कर लिया गया।

पुरी ने कहा कि इसके अलावा बिना जमानत के एक करोड़ एलपीजी कनेक्शन जारी करने के लिए इसी साल 10 अगस्त को उज्ज्वला 2.0 की शुरुआत की गई।

उन्होंने कहा कि तेल विपणन कंपनियों ने उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में पीएमयूवाई के तहत कुल मिलाकर 1.64 लाख एलपीजी कनेक्शन दिए हैं। उन्होंने कहा कि एलपीजी कनेक्शन जारी करना एक सतत प्रक्रिया है और एलपीजी वितरकों को नए एलपीजी कनेक्शन के लिए किसी भी अनुरोध को तुरंत दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\