देश की खबरें | ओडिशा में कोविड के 797 नए मामले, एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस के 797 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई और एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया।

भुवनेश्वर, एक अगस्त ओडिशा में सोमवार को कोरोना वायरस के 797 नए मरीज़ों की पुष्टि हुई और एक संक्रमित ने दम तोड़ दिया।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के मुताबिक, कुल मामले 13,13,942 पहुंच गए हैं।

ओडिशा में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज़ों की संख्या 6732 है जिनमें से 1546 सुंदरगढ़ में और 1240 खुर्दा में हैं। वहीं 12,98,016 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

राज्य में संक्रमण दर 4.31 प्रतिशत है। नए मरीज़ों में 134 बच्चे शामिल हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, सुंदरगढ़ में सबसे ज्यादा 176 मामले आए हैं जिसके बाद खुर्दा में 113 संक्रमित मिले हैं। खुर्दा जिले में ही राजधानी भुवनेश्वर स्थित है।

बुलेटिन के अनुसार, भुवनेश्वर में संक्रमण के कारण 85 वर्षीय महिला के दम तोड़ने के बाद मृतक संख्या 9141 पहुंच गई है।

कोविड के 15 मरीज़ों की अबतक अन्य बीमारियों के कारण मौत हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी