देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में सक्रिय 172 आतंकवादियों में 79 विदेशी शामिल: सेना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सेना ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में 172 आतंकवादी सक्रिय हैं जिनमें 79 विदेशी आतंकी शामिल हैं। सेना ने यह भी कहा कि आतंकियों की इस संख्या में 15 स्थानीय युवा शामिल हैं जो नये साल की शुरुआत से आतंकवाद में शामिल हुए थे।

जम्मू, चार अप्रैल सेना ने सोमवार को कहा कि जम्मू कश्मीर में 172 आतंकवादी सक्रिय हैं जिनमें 79 विदेशी आतंकी शामिल हैं। सेना ने यह भी कहा कि आतंकियों की इस संख्या में 15 स्थानीय युवा शामिल हैं जो नये साल की शुरुआत से आतंकवाद में शामिल हुए थे।

एक रक्षा प्रवक्ता ने भारतीय सेना की उत्तरी कमान द्वारा जारी आंकड़े के हवाले से कहा कि कुल 156 आतंकवादी - 79 स्थानीय और 77 विदेशी - कश्मीर में सक्रिय हैं और दो विदेशियों सहित 16 अन्य जम्मू क्षेत्र में सक्रिय हैं।

जनवरी से मार्च 2022 के आंकड़े से पता चला है कि कुल 15 स्थानीय पुरुष आतंकवाद में शामिल हुए।

सेना ने कहा कि इस वर्ष नियंत्रण रेखा से घुसपैठ के दो प्रयासों-एक कश्मीर और एक जम्मू में विफल किये गए। सेना का इशारा जनवरी में उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले और जम्मू क्षेत्र के पुंछ में घुसपैठ की कोशिशों की ओर था।

नये साल के पहले दिन घुसपैठ की नाकाम कोशिश के दौरान कुपवाड़ा में एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया और एक अन्य को जिंदा पकड़ लिया गया था, वहीं अगले दिन पुंछ जिले में सीमा पार से आतंकवादियों के एक समूह द्वारा इस तरफ घुसपैठ करने की कोशिश नाकाम कर दी गई।

इसके अलावा सेना ने सोमवार को पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की तीसरी कोशिश को भी नाकाम कर दिया जब राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर सतर्क सैनिकों ने एक आतंकवादी को मार गिराया।

सेना ने कहा कि आतंकी घटनाओं पर कहा कि इस साल के पहले तीन महीनों में कुल 35 ऐसी घटनाएं हुई हैं। उसने कहा कि इनमें सुरक्षा बलों के खिलाफ 27 आतंकी कृत्य और नागरिकों के खिलाफ आठ कृत्य शामिल है।

डेटा ने यह भी संकेत दिया गया कि जनवरी और मार्च के बीच पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम का कोई उल्लंघन नहीं किया गया।

भारत और पाकिस्तान के सैन्य अभियानों के महानिदेशक (डीजीएमओ) ने 2021 में 24 और 25 फरवरी की दरमियानी रात से नियंत्रण रेखा पर संघर्षविराम बनाए रखने के लिए एक समझौते की घोषणा की थी।

सेना ने कहा कि पिछले तीन महीनों के दौरान किसी भी आतंकवादी ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण नहीं किया, जबकि सुरक्षा बलों ने जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियानों के दौरान 23 हथियार बरामद किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh Firecracke Blast: आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\