देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 789 नए मामले, सात लोगों की मौत, ओमीक्रोन का नया मामला नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में कोविड-19 के 789 नए मामले आए और सात लोगों की मौत हो गई, हालांकि पिछले 24 घंटे में ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मुंबई, नौ दिसंबर महाराष्ट्र में कोविड-19 के 789 नए मामले आए और सात लोगों की मौत हो गई, हालांकि पिछले 24 घंटे में ओमीक्रोन स्वरूप का कोई मामला नहीं आया। स्वास्थ्य विभाग ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोविड-19 के नए मामलों के साथ संक्रमितों की कुल संख्या 66,41,677 हो गई और मृतकों की संख्या 1,41,211 हो गई है। राज्य में बुधवार को कोविड-19 के 893 मामले आए और 10 लोगों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य बुलेटिन में कहा गया है कि पिछले 24 घंटे में 585 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी। इस तरह अब तक 64,90,305 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। राज्य में फिलहाल 6482 उपचराधीन मरीज हैं। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.12 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

राज्य में अब तक 6,65,17,323 नमूनों की जांच की गई है। फिलहाल 74,353 लोग गृह पृथक-वास में हैं और 887 लोग संस्थानिक पृथक-वास में हैं।

वायरस के नए स्वरूप के बारे में बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में ओमीक्रोन स्वरूप के संक्रमण कोई मामला नहीं आया है। वायरस के इस स्वरूप के संक्रमण के 10 मामले हैं। राज्य में ओमीक्रोन का पहला मामला नवंबर के अंतिम सप्ताह में आया था जब ठाणे जिले में कल्याण डोंबिवली का एक मरीन इंजीनियर दक्षिण अफ्रीका से लौटा था। व्यक्ति को बुधवार को एक अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

बुलेटिन के मुताबिक मुंबई खंड में कोरोना वायरस के 291 मामले आए तथा एक मरीज की मौत हो गई। पुणे में 235, नासिक खंड में 95 मामले आए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\