देश की खबरें | देश के 1.39 लाख उपचाराधीन कोविड मरीजों में से 77 प्रतिशत केरल, महाराष्ट्र व कर्नाटक से

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. देश में अभी कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1.39 लाख है और 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम उपचाराधीन मरीज हैं।

नयी दिल्ली, 15 फरवरी देश में अभी कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की कुल संख्या 1.39 लाख है और 33 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 5,000 से कम उपचाराधीन मरीज हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को यह जानकारी दी।

देश के कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या का 77 प्रतिशत (76.5 प्रतिशत) तीन राज्यों - केरल, महाराष्ट्र और कर्नाटक में है। केरल और महाराष्ट्र में कुल 74.72 प्रतिशत उपचाराधीन मरीज हैं।

त्रिपुरा और दमन तथा दीव और दादरा एवं नगर हवेली में अभी केवल दो सक्रिय मामले हैं।

मंत्रालय ने कहा कि 18 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से पिछले 24 घंटे की अवधि में किसी मरीज की मौत की सूचना नहीं है। इनमें असम, राजस्थान, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, उत्तराखंड, मणिपुर, नगालैंड, लक्षद्वीप, मेघालय, सिक्किम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लद्दाख, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा और दमन तथा दीव और दादरा एवं नगर हवेली शामिल हैं।

इसके अलावा, दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में पिछले सप्ताह किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। इनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, दमन और दीव तथा दादरा और नगर हवेली, लद्दाख, लक्षद्वीप, मणिपुर, नगालैंड, सिक्किम और त्रिपुरा शामिल हैं।

प्राप्त सूचना के अनुसार 15 फरवरी को सुबह आठ बजे तक, देश में 83 लाख स्वास्थ्य कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के योद्धाओं को कोविड-19 टीके लगाया जा चुके हैं। सुबह आठ बजे की अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, 1,73,729 सत्रों के जरिए कुल 82,85,295 लाभार्थियों को टीके लगाए जा चुके हैं।

कोविड-19 टीकों की दूसरी खुराक की खातिर टीकाकरण अभियान 13 फरवरी को उन लाभार्थियों के लिए शुरू किया गया जिन्होंने पहली खुराक के 28 दिन पूरे कर लिए हैं।

मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण अभियान के 30वें दिन (14 फरवरी, 2021) को 877 सत्रों में कुल 21,437 लाभार्थियों को टीके लगाए गए। इनमें से 20,504 लाभार्थियों को पहली खुराक और 933 लोगों को टीके की दूसरी खुराक दी गई।

मंत्रालय ने जोर दिया ककि कि टीकाकरण अभियान में दिन-प्रतिदिन तेजी आ रही है।

भारत में टीका लगवाने वाले कुल लाभार्थियों में से 69 प्रतिशत दस राज्यों से हैं। अकेले उत्तर प्रदेश में 10.4 प्रतिशत (8,58,602) लाभार्थी हैं।

पिछले 24 घंटों के दौरान 9,489 मरीजों के स्वस्थ होने से देश में अब तक ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,06,21,220 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड