राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 7,376 हुई

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक जयपुर में 16, उदयपुर में 13, झालावाड़ में 12, राजसमंद में 11, झुंझुनू व बीकानेर में पांच-पांच, कोटा में चार, पाली में तीन व धौलपुर में दो नये मामले सामने आए।

जियो

जयपुर, 26 मई राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 76 नये मामले मंगलवार को सामने आए जिससे राज्य में इस घातक वायरस से अब तक कुल संक्रमितों की संख्या 7, 376 हो गयी।

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार सुबह नौ बजे तक जयपुर में 16, उदयपुर में 13, झालावाड़ में 12, राजसमंद में 11, झुंझुनू व बीकानेर में पांच-पांच, कोटा में चार, पाली में तीन व धौलपुर में दो नये मामले सामने आए।

राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की कुल संख्या 167 हो गयी है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 79 तक पहुंच गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 मरीजों की मौत हो चुकी है।

हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी पहले से ही किसी न किसी अन्य गंभीर बीमरियों से भी पीड़ित थे।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Uttar Pradesh: बदायूं में शादी समारोह में आवारा कुत्ते का आतंक, विदाई के दौरान 60 से ज्यादा लोगों को काटा, मची भगदड़

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट