जरुरी जानकारी | जनजातीय मामलों के मंत्रालय के लिये 7,524.87 करोड़ रुपये का आबंटन अबतक का सर्वाधिक: सचिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जनजातीय मामलों के मंत्रालय के लिये 2021-22 के बजट में 7,524.87 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है। यह मंत्रालय के लिये अबतक का सर्वाधिक आबंटन है। मंत्रालय के सचिव आर सुब्रमणियम ने बुधवार को यह कहा।

नयी दिल्ली, 10 फरवरी जनजातीय मामलों के मंत्रालय के लिये 2021-22 के बजट में 7,524.87 करोड़ रुपये का आबंटन किया गया है। यह मंत्रालय के लिये अबतक का सर्वाधिक आबंटन है। मंत्रालय के सचिव आर सुब्रमणियम ने बुधवार को यह कहा।

उन्होंने कहा कि अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिये कोष का आबंटन पिछले बजट के मुकाबले 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ा है।

मंत्रालय के लिये 2021-22 के लिये आबंटन 2020-21 के संशोधित अनुमान 5,508 करोड़ रुपये के मुकाबले 36.62 प्रतिशत अधिक है।

मंत्रालय के लिये बजट प्रावधानों के बारे में मीडिया को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में मंत्रालय के बजट में लगातार वृद्धि हुई है।

सचिव ने कहा, ‘‘जनजातीय मामलों के मंत्रालय के लिये यह अबतक का सर्वाधिक आबंटन है। अनुसूचित जनजाति के कल्याण के लिये भी आबंटन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Toss And Scorecard: बेंगलुरु में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

T20I Records: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में बतौर भारतीय कप्तान शुरुआती 20 पारियों के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, यहां देखें पूरी लिस्ट

India vs West Indies, 5th T20I Match Live Score Update: बेंगलुरु में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा हैं सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेंगलुरु में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच निर्णायक पांचवें टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट