देश की खबरें | देहरादून में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में बना 750 बिस्तरों वाला ‘कोविड केयर सेंटर’

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां रायपुर क्षेत्र में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 750 बिस्तरों की सुविधाओं वाला ‘कोविड केयर सेंटर’ बनाया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को इसका निरीक्षण किया।

देहरादून, 25 जून यहां रायपुर क्षेत्र में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 750 बिस्तरों की सुविधाओं वाला ‘कोविड केयर सेंटर’ बनाया गया है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने बृहस्पतिवार को इसका निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोविड-19 के मानकों के अनुसार सभी प्रकार की सुविधाओं वाला इस कोविड सेंटर में फिलहाल 750 बिस्तर हैं और आवश्यकता पड़ने पर इसकी क्षमता बढ़ाकर 4000 बिस्तरों तक की जा सकती है।

यह भी पढ़े | पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को लेकर प्रियंका गांधी का सरकार पर बड़ा हमला, कहा-संकट की इस घड़ी में बीजेपी को पब्लिक की जेब काटने में ज्यादा रूचि.

यहां जारी एक सरकारी विज्ञप्ति के अनुसार सेंटर में ठहरने वाले लोगों के लिए सुरक्षात्मक दृष्टि से आवश्यक सामग्री की किट निशुल्क दी जायेगी। यहां दिन में तीन समय के भोजन की व्यवस्था के अलावा आयुष विभाग द्वारा प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए काढ़ा भी उपलब्ध होगा।

विज्ञप्ति के अनुसार इस सेंटर में मेडिकल सुविधाओं के साथ ही, योग एवं ध्यान की व्यवस्था की गई है। सुबह के समय विशेषज्ञों द्वारा योग एवं ध्यान की ऑनलाइन कक्षा होगी जिसके लिए एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है।

यह भी पढ़े | CM शिवराज सिंह चौहान ने कहा- ये राहुल बाबा बड़ी-बड़ी बातें करते हैं : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री रावत ने कहा कि कोविड-19 के दृष्टिगत राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये हैं जिसके लिए शासन, पुलिस एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी सहयोग किया है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 के लिहाज से प्रदेश में जिस तरह से सतर्कता बरती जा रही है, उससे उम्मीद है कि हम जल्द ही नियंत्रण की स्थिति में होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के ठीक होने की दर में वृद्धि हुई है और मामले दोगुना होने की अवधि में भी सुधार आया है।

दीप्ति

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand vs South Africa T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\