देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 7,498 नये मामले, 29 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,498 नये मामले सामने आए और महामारी से 29 मरीजों की मौत हो गई।

नयी दिल्ली, 26 जनवरी दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,498 नये मामले सामने आए और महामारी से 29 मरीजों की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दर 10.59 प्रतिशत दर्ज की गई।

इससे पहले दिल्ली में मंगलवार को कोविड-19 के 6,028 नये मामले सामने आए थे और 31 मरीजों की मौत हुई थी जबकि संक्रमण की दर 10.55 प्रतिशत हो गयी है।

बुलेटिन में कहा गया कि पिछले 24 घंटे में 11,164 लोग स्वस्थ हो गए और अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों के लिए आरक्षित बिस्तरों में से 15 प्रतिशत से भी कम बिस्तरों पर ही मरीज हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में 13 जनवरी को कोविड-19 के 28,867 नये मामले सामने आए थे, जिसके बाद से संक्रमण के नये मामलों में कमी जारी है। राजधानी में 15 जनवरी को संक्रमण की दर 30.6 प्रतिशत पहुंच गयी थी।

राष्ट्रीय राजधानी में, जनवरी में अब तक कोविड से 603 लोगों की मौत हो चुकी है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और अधिकारियों का कहना है कि मृतकों में अधिकांश ऐसे लोग थे, जो पहले से किसी गंभीर रोग से पीड़ित थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट