देश की खबरें | तेलंगाना में कोविड-19 के 7,430 नए मामले, 56 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोविड-19 के 7430 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 4.50 लाख के पार चले गए जबकि 56 और लोगों के जान गंवाने के बाद, कुल 2,368 लोगों की मौत हो गई।

हैदराबाद, दो मई तेलंगाना में कोविड-19 के 7430 नए मामले आने से संक्रमण के कुल मामले 4.50 लाख के पार चले गए जबकि 56 और लोगों के जान गंवाने के बाद, कुल 2,368 लोगों की मौत हो गई।

एक सरकारी बुलेटिन में एक मई को रात आठ बजे तक के आंकड़े उपलब्ध कराते हुए बताया गया है कि वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सबसे अधिक 1,546 नए मामले आए। इसके बाद मेडचल मल्काजगिरी में 533 और रंगारेड्डी में 475 नए मामले आए।

राज्य में संक्रमण के कुल 4,50,790 मामले आ चुके हैं जबकि 5,567 मरीज स्वस्थ हो गए हैं जिससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 3,67,727 हो गई है।

राज्य में 80,695 मरीज उपचाराधीन हैं और शनिवार को करीब 76 हजार नमूनों की जांच की गई।

अभी तक राज्य में 1.30 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

राज्य में मृत्यु दर 0.52 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह 1.1 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट