सिंगापुर में कोविड-19 के 741 नए मामले

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने अपडेट में बताया कि नए मामलों में ज्यादातर विदेशी कामगार हैं जिनके पास सिंगापुर में काम करने की परमिट है, इनमें भारतीय भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग बेहद भीड़ भरी डोरमेट्री (शयनागार) में रहते हैं।

सिंगापुर, सात मई सिंगापुर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 741 नए मामले आने के साथ ही देश में अभी तक 20,939 लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपने अपडेट में बताया कि नए मामलों में ज्यादातर विदेशी कामगार हैं जिनके पास सिंगापुर में काम करने की परमिट है, इनमें भारतीय भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि ये लोग बेहद भीड़ भरी डोरमेट्री (शयनागार) में रहते हैं।

मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में से सिर्फ पांच सिंगापुर के नागरिक या स्थाई निवासी (विदेशी नागरिक) हैं। विस्तृत जानकारी बाद में साझा की जाएगी।

सिंगापुर में कोरोना वायरस संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए करीब चार सप्ताह अधिक समय से सख्त नियम लागू हैं।

‘द स्ट्रेट्स टाइम्स’ ने विशेषज्ञों के हवाले से कहा है कि इस महीने सिंगापुर में संक्रमित लोगों की संख्या 30 से 40 हजार के बीच पहुंच सकती है, लेकिन प्रसार को रोकने के लिए उठाए गए कदम हालात को काबू से बाहर होने से रोकेंगे।

इस बीच, भारतीय उच्चायुक्त ने कहा कि यहां फंसे भारतीयों को निकालने के लिए उड़ान भरने वाले 20 विमानों में से पहला शुक्रवार को रवाना होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू