ताजा खबरें | गायब हुए 92 संरक्षित स्मारकों में से 74 का पता लगा लिया गया: सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को बताया कि 2013 में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की प्रदर्शन ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया था कि 92 संरक्षित स्मारक गायब पाए गए थे लेकिन उनमें से 74 का पता लगा लिया गया है।

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्र सरकार ने बृहस्पतिवार को राज्यसभा को बताया कि 2013 में भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की प्रदर्शन ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया था कि 92 संरक्षित स्मारक गायब पाए गए थे लेकिन उनमें से 74 का पता लगा लिया गया है।

केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी ने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में यह भी कहा कि भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने संरक्षित स्मारकों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न मुद्दों की ‘व्यापक जांच’ के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान-दिल्ली के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार को स्थायी समिति की रिपोर्ट के बारे में जानकारी है जिसमें 92 केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की पहचान ‘लापता’ के रूप में की गई है और उन लापता स्मारकों का पता लगाने और उन्हें बहाल करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं।

एएसआई को केंद्रीय संरक्षित स्मारकों की सुरक्षा का काम सौंपा गया है।

उन्होंने अपने जवाब में कहा, ‘‘भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक की 2013 की प्रदर्शन ऑडिट रिपोर्ट में कहा गया था कि 92 संरक्षित स्मारक गायब पाए गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने पुराने रिकॉर्ड, राजस्व मानचित्रों और प्रकाशित रिपोर्टों के आधार पर कथित रूप से लापता स्मारकों का पता लगाने/उनकी पहचान के लिए जोरदार प्रयास किए। इस कवायद के सार्थक परिणाम मिले और 92 स्मारकों में से 74 स्मारकों का पता लगा लिया गया है।’’

मंत्री ने कहा कि संरक्षित स्मारकों और स्थलों पर निगरानी और निगरानी के लिए ‘मल्टी-टास्किंग स्टाफ’ तैनात किया गया है। इसके अलावा, चयनित स्मारकों पर निजी सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की सुरक्षा भी प्रदान की जाती है तथा समय-समय पर निरीक्षण भी किया जाता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Hathras Shocker: हाथरस में अजीबो-गरीब मामला, सुहागरात पर दुल्हन ने पति पर किया चाकू से हमला, फिर पूरे परिवार को बेहोश कर जेवर ले उड़ी, केस दर्ज; VIDEO

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Streaming In India: पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच आज खेला जाएगा सुपर-8 का अहम मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\