देश की खबरें | देश में अग्रिम पंक्ति के 74.30 लाख कार्यकर्ताओं को कोविड-19 रोधी टीका लगाया गया : मंत्रालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 74.30 लाख फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है। यह उपलब्धि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के 27वें दिन प्राप्त हुई।

नयी दिल्ली, 11 फरवरी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बृहस्पतिवार तक 74.30 लाख फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं का कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण किया गया है। यह उपलब्धि देशव्यापी टीकाकरण अभियान के 27वें दिन प्राप्त हुई।

मंत्रालय ने बताया कि अंतरिम आंकड़ों के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक कुल 74,30,866 स्वास्थ्य कर्मियों एवं फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को कोविड-19 का टीका लगाया गया है।

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इनमें से 57,90,832 स्वास्थ्य कर्मी हैं जबकि 16,40,034 फ्रंटलाइन कार्यकर्ता (पुलिस, नगर निगम कर्मी आदि) हैं।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक 1,53,799 टीकाकरण सत्र आयोजित किए गए हैं जिनमें से 10,743 सत्र बृहस्पतिवार शाम सात बजे आयोजित किए गए।

आंकड़ों के मुताबिक मिजोरम, दमन एवं दीव को छोड़कर बृहस्पतिवार शाम सात बजे तक सभी केंद्र शासित प्रदेशों एवं राज्यों में 4,13,752 लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

इनमें से 85,604 लाभार्थी स्वास्थ्य कर्मी जबकि 3,28,148 लाभार्थी फ्रंटलाइन कर्मी हैं। मंत्रालय ने बताया कि अंतिम रिपोर्ट देर रात आएगी।

मंत्रालय ने बताया कि टीकाकरण अभियान के 27वें दिन शाम सात बजे तक 47 मामले टीकाकरण के बाद दुष्प्रभाव के आए।

मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों का टीकाकरण हुआ है उनमें बिहार के 4,48,903, केरल के 3,33,436, कर्नाटक के 4,76,277, मध्यप्रदेश के 4,85,593, महाराष्ट्र के 6,00,456, दिल्ली के 1,62,596, गुजरात के 6,43,438, उत्तर प्रदेश के 7,52,501 और पश्चिम बंगाल के 4,49,649 लाभार्थी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट