देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 739 नए मामले, एक मरीज़ की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 739 नए मामले मिले जिससे यहां अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 13,07,249 हो गयी।

भुवनेश्वर, 25 जुलाई ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 739 नए मामले मिले जिससे यहां अब तक संक्रमित हुए मरीज़ों की संख्या बढ़कर 13,07,249 हो गयी।

नए मामलों में 95 बच्चे भी हैं। एक स्वास्थ्य बुलेटिन में यह जानकारी दी गयी।

स्वास्थ्य बुलेटिन के मुताबिक, सोमवार को संक्रमण के कारण एक मरीज़ ने दम तोड़ दिया जिससे मृतकों की संख्या 9,133 तक पहुंच गयी।

राज्य में रविवार को कोविड-19 के 1,011 मामले मिले थे और एक मरीज़ की मौत हुई थी।

बुलेटिन में कहा गया कि राज्य में इस समय कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजोंकी संख्या बढ़कर 7,400 हो गई जिनमें से 1,827 मरीज खुर्दा में और 1,187 मरीज़ सुंदरगढ़ में हैं।

ओडिशा में सोमवार को दैनिक संक्रमण दर 4.29 प्रतिशत दर्ज की गयी।

बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटे में 778 मरीज़ों ने संक्रमण को मात दी। अब तक यहां कुल 12,90,663 मरीज़ संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। कोरोना वायरस के 53 मरीज़ों की मौत अन्य बीमारियों के कारण हो चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India 4th T20I Toss Winner Prediction: ऑकलैंड में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

India vs New Zealand 4th T20I Match Dream11 Prediction: ऑकलैंड में आज टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच होगी रोमांचक टक्कर, इन धुरंधरों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी इलेवन टीम

Team India vs New Zealand T20I Stats At Eden Park: ऑकलैंड के ईडन पार्क में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी