देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 734 नये मामले मिले, एक मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 734 नये मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हो गई।

मुंबई, 10 सितंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 734 नये मामले सामने आए और एक रोगी की मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, इन नये मामलों के सामने आने के साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 81,10,131 हो गई वहीं मृतकों की संख्या 1,48,285 तक पहुंच गई।

उल्लेखनीय है कि राज्य में शनिवार को कोविड-19 के दैनिक मामलों में गिरावट देखी गई, जबकि एक दिन पहले 955 मामले सामने आये थे और चार रोगियों ने दम तोड़ दिया था।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, शनिवार को सबसे ज्यादा 444 मामले मुंबई सर्कल से सामने आए, जबकि पुणे में 132, नासिक में 45, लातूर में 44, कोल्हापुर में 25, नागपुर में 21, अकोला में 18 और औरंगाबाद से पांच नये मामले सामने आये।

वहीं, शनिवार को हुई एक मरीज की मौत का मामला पुणे सर्कल से सामने आया था। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि एक दिन में 1,216 मरीजों के स्वस्थ होने के साथ राज्य में अब तक 79,55,268 मरीज बीमारी से उबर चुके हैं।

महाराष्ट्र में वर्तमान में कोविड-19 के 6,578 उपचाराधीन मरीज मौजूद हैं। इनमें मुंबई में सबसे अधिक 1,900 मामले शामिल हैं।

राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 98.09 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.82 प्रतिशत दर्ज की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट